अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से नेपाल में नहीं मिलेगी एंट्री, बालेन सरकार ने बदला नियम
वैध पहचान पत्र के बिना नेपाल सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित।
आधार कार्ड मात्र से सीमा पार करना अब संभव नहीं। सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और गश्त में की वृद्धि।
( KOROTANY ) Jalandhar Punjab India/भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
अब बिना वोटर आईडी कार्ड या किसी अन्य वैद्य सरकारी पहचान पत्र के नेपाल सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडो-नेपाल सीमा गलगलिया बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के सुरक्षा बलों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सुरक्षा कारणों तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीमा जांच को और सख्त किया गया है।
आधार कार्ड दिखाने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
सीमा पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जांच की जा रही है। मात्र आधार कार्ड से आप सीमा से बाहर अथवा प्रवेश नहीं कर सकते हैं, जिन लोगों के पास वोटर आईडी, पासपोर्ट या अन्य मान्य पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीमा सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और आवश्यक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
सीमा क्षेत्र के व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को भी इस नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकें।
सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि यह कदम सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और अवैध आवागमन पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

More Related Stories
ਭਰਾ ਹੀ ਨਿਕਲਿਆ ਭਰਾ ਦਾ ਕਾਤਲ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਲਾਪਤਾ NRI ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਖੁਲਾਸਾ
ਯੂ.ਕੇ. ਵਿਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ 12 ਸਿੱਖ !
ਈਰਾਨ ਦੇ ਸੁਪਰੀਮ ਲੀਡਰ ਮੋਜਤਬਾ ਖਮੇਨੀ ਦੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਹੋਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ, ਅਫ਼ਵਾਹਾਂ ‘ਤੇ ਵਿਰਾਮ