बरनाला उपचुनाव में कांग्रेस की जीत: 12 साल बाद हुई वापसी, AAP को बाठ की बगावत का नुकसान
( KOROTANY ) Jalandhar Punjab INDIA, पंजाब की बरनाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों की जीत हुई है। बरनाला के एसडी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की गई। यहां पहले राउंड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे रहे।
आम आदमी पार्टी के गढ़ बरनाला में पार्टी को विधानसभा उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने 2157 वोट से जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार को 28254 वोट मिले हैं। जबकि आप उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 26097, बीजेपी के केवल सिंह ढिल्लों 17958 व आजाद उम्मीदवार गुरदीप बाठ ने 16899 वोट हासिल किए हैं।
बाठ की बगावत का नुकसान

गुरदीप सिंह बाठ की बगावत से आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। निर्दलीय चुनाव लड़कर गुरदीप सिंह बाठ 16899 वोट हासिल करने में कामयाब रहे, जबकि आप की हार का अंतर सिर्फ 2157 वोटों रहा। जिसके चलते आम आदमी पार्टी की हार का मुख्य कारण गुरदीप बाठ की अनदेखी को माना जा रहा है।
गुरदीप बाठ को टिकट देने की बजाय आम आदमी पार्टी ने सांसद हरिंदर सिंह धालीवाल को मैदान में उतारा, जिसे जिताने में सांसद मीत हेयर जीत हासिल करने में नाकाम रहे। बाठ को टिकट न मिलने पर बड़े पैमाने पर नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरदीप बाठ के साथ चले गए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
2017 और 2022 में गुरमीत सिंह मीत हेयर बने थे विधायक
इस सीट पर 2017 से लगातार दो बार गुरमीत सिंह मीत हेयर विधायक बने थे। जब 2022 में राज्य में आप की सरकार आई तो गुरमीत सिंह मीत हेयर मंत्री बने थे। जबकि 2024 में उन्होंने आप की टिकट पर संगरूर से लोकसभा का चुनाव जीता था। साथ ही यह सीट खाली हुई थी।
बरनाला विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर बड़ी अपडेट..
• बरनाला उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कलदीप सिंह काला
ढिल्लों ने जीत हासिल की।
• बरनाला में 14 राउंड के बाद कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 3244 वोटो से आगे हो गए हैं। काला ढिल्लों को 25843 वोट मिले हैं। वहीं आप के हरेंद्र धालीवाल को 22599, बीजेपी के केवल ढिल्लों को 16963 वोट मिले हैं।
• बरनाला में 13 राउंड के बाद कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों की लीड 3682 वोटों रही। उन्हें 24158 मत मिले। जबकि आप के हरिंदर सिंह धालीवाल को 20476, बीजेपी के केवल सिंह
ढिल्लों को 16284 और आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह बाठ को 13447 वोट मिले।
• बरनाला में 10 राउंड की गितनी पूरी हो चुकी है। कांग्रेस की लीड 3304 वोटों की हो गई है। कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को 17663 मत मिले हैं। जबिक अब आप के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्हें 14359 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के केवल ढिल्लों को 13463 और आजाद उम्मीदवार गुरदीप बाठ 10826 वोटों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
• बरनाला में 9वें राउंड में कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों की लीड 2876 रही। उन्हें 15604 वोट मिले। जबकि बीजेपी के केवल ढिल्लों 12728, आप के हरिंदर सिंह धालीवाल को 12703 और गुरदीप सिंह बाठ को 9901 वोट मिले।
• बरनाला विधानसभा उपचुनाव में 7वें राउंड में कांग्रेस की लीड 2267 वोट की रही। कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को इस राउंड तक 11995 मत मिले। जबकि आप के हरिंदर सिंह धालीवाल 9728 मत लेकर दसरे नंबर पर रहे। बीजेपी के
केवल ढिल्लों 9012 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। जबकि आप के बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गुरदीप सिंह बाठ 8234 मत लेकर चौथे नंबर पर रहे।
• पांचवें राउंड में भी कांग्रेस पार्टी की लीड बरकरार रही। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 687 वोट से आगे रहे। आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल (आप) को 7348, कांग्रेस के काला ढिल्लों 8035 और बीजेपी के केवल ढिल्लों (बीजेपी) 6113 और आप बागी गुरदीप सिंह बाठ को 5805 वोट के साथ स्थान पर रहे।
• वहीं चौथे राउंड में कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों आगे रहे। यहां कांग्रेस को 6368 वोट मिले। वे मात्र 360 वोटों से आगे रहे। वहीं आप को हरिंदर धालीवाल को 6008 और भाजपा के केवल ढिल्लों को 4772 वोट मले।
• तीसरे राउंड में आप के हरिंदर सिंह धालीवाल को 5100 वोट मिले हैं। वे 261 वोटों से आगे हैं। जबकि कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को 4839, आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह बाठ को 3427 और भाजपा के केवल ढिल्लों को 3037 वोट मले हैं।
• बरनाला में दूसरे राउंड में भी AAP उम्मीदवार आगे रहे। दूसरे राउंड में आप के हरिंदर सिंह धालीवाल को 3844 वोट मिले हैं। वे 846 वोटों से आगे हैं। जबकि कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को 2998, आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह को 2384 और भाजपा के केवल ढिल्लों को 2092 वोट मिले हैं।
यहां 20 नवंबर को हुई वोटिंग में बरनाला सीट पर 56.3 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर 99,956 वोट पड़े। जिनमें से 53,489 पुरुष, 46,465 महिला और 2 अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मीत हेयर के सांसद बनने पर खाली हुई थी सीट बरनाला जिला आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता है। क्योंकि आम आदमी पार्टी 2014 के बाद से बरनाला जिले से एक बार भी नहीं हारी थी। वहीं, बरनाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी लगातार दो बार 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव जीत चुकी है। मीत हेयर के सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफा देने से यह सीट खाली हुई थी।

More Related Stories
3 साल की सर्विस के बाद 253 मास्टर कैडर टीचरों को नौकरी से निकालना गलत: MLA सुखविंदर सुखी
ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ. ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਵੀ ਯੋਗ ਵੋਟ ਹਟਾਉਣ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ : ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ
Public Holiday: ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ…