Global Awareness News

Awareness is Power: Know the World

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे: ममता बनर्जी

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे: ममता बनर्जी

( KOROTANY ) INDIA कोलकाता, 05 मई (हि.स.). पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।

मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा क्यों दूं?

हम हारे नहीं हैं। वोट जबरदस्ती चुराए गए हैं। ऐसे में इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हुईं। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग ने पक्षपात किया और 100 से ज़्यादा सीटों पर चुनाव प्रभावित हुए। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वोटों की गिनती के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई और उनके एजेंटों को गिनती केंद्रों में घुसने नहीं दिया गया। उन पर BJP समर्थकों ने हमला किया। अगर वह सामान्य तरीके से हार जातीं, तो शिकायत नहीं करतीं, लेकिन इस चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह अब सड़कों पर उतरेंगी और लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी। ममता बनर्जी ने दावा किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने उन्हें फोन किया है और सपोर्ट और एकता का भरोसा दिलाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्षी गठबंधन और मजबूत होगा, और डेमोक्रेसी की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक बनर्जी समेत पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई।