Global Awareness News

Awareness is Power: Know the World

पंजाब से सटे हिमाचल में मिला रॉकेट लांचर: फटते ही गूंज उठा पूरा इलाका, धमाके की आवाज से सहमे लोग

पंजाब से सटे हिमाचल में मिला रॉकेट लांचर: फटते ही गूंज उठा पूरा इलाका, धमाके की आवाज से सहमे लोग

(Madan Singh Korotany, Chief Eidter) पठानकोट में रॉकेट लांचर मिला है। बम के फटते ही पूरा इलाका धमाके की आवाज से गूंज उठा। ब्लास्ट की आवाज से लोग भी सहम गए।

पंजाब के पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश में रॉकेट लांचर मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही बम फटा तो पूरा इलाका गूंज उठा। धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। हालांकि बम को फटने से पहले ही सेना ने कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह ले जाकर इसे ब्लास्ट किया। इस वजह से किसी तरह को कोई नुकसान नहीं हुआ।

पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांव सनौर सड़क किनारे राहगीर को एक मोर्टार बम झाड़ियों में फंसा दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस थाना इंदौरा में दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व डीएसपी संजीव कुमार यादव को दी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को दूर हटाया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सेना को भी तत्काल सूचना दी। बम निरोधक दस्ते और सेना की टीम करीब 1 बजे मौका स्थल पर पहुंची। उन्होंने आधुनिक उपकरणों की मदद से रॉकेट लांचर को वहां से उठाकर साथ ही में खुले खेतों में डिस्पोज कर दिया। इसकी आवाज करीब 2 दो किलोमीटर आसपास के इलाके में सुनाई दी। आसपास के लोग सहम गए।

हालांकि अभी इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है कि यह रॉकेट लांचर किस देश का बना हुआ है या यह यहां पर कब फेंका गया था। इसकी जानकारी अभी न तो पुलिस अधिकारी दे रहे हैं न ही सेना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस डीएसपी संजीव कुमार यादव के मुताबिक जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। इसकी जांच चल रही है कि बम कहां से आया है।