जालंधर की बड़ी फर्मों और कंपनियों में मचा हड़कंप मच गया है, जालंधर के मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार,
( Madan Singh Korotany Chief Eidter ) Jalandhar में एक के बाद एक कई गिरफ्तारी हो रही है। अभी अभी विजीलैंस ने जालंधर के मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंटे (CA) को विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद जालंधर की बड़ी कंपनियों और फर्मों में हड़कंप मच गया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार विरोधी ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज जालंधर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) गुरसेवक सिंह को 10 लाख की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिसने जालंधर में तैनात सीजीएसटी के एक अधिकारी के नाम पर यह रिश्वत माँगी थी।
केंद्रीय GST अफसर के नाम पर मांगी रिश्वत
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां जालंधर निवासी एक फर्म मालिक की शिकायत पर की गईं। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सीजीएसटी एक्ट के तहत उसकी फर्म के खिलाफ चल रही जांच में लाभ पहुंचाने के बदले सीजीएसटी के अधिकारी की ओर से 30 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीए को 10 लाख रुपए की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीए के खुलासे के बाद सीजीएसटी के अधिकारी की भुमिका की जाँच भी की जा रही है।
एफआईआर दर्ज
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7 ए तथा बी एन एस की धारा 61(2) के तहत एफ आई आर नंबर 17 दिनांक 30-05-2025 दर्ज की गई है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

More Related Stories
ਇਂੰਨੋਸੈਂਟ ਹਾਰਟਸ ਵਿੱਚ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਕਮਲੇਸ਼ ਬੌਰੀ ਜੀ ਦੀ ਬਰਥ ਐਨੀਵਰਸਿਰੀ ਮੌਕੇ ਸ਼ਰਧਾਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਫਾਊਂਡਰਜ਼ ਡੇ
ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ, ਚਾਰ ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਭਰਾ ਸੀ ਮ੍ਰਿਤਕ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਲੇਡੀ SDM ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ , 1 ਕਰੋੜ 63 ਲੱਖ ਰੁ. ਦੇ ਘਪਲੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ