लाहौर में दस दिन तक साथ रहे ज्योति और जसबीर, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे; ऐसे बना ISI से कनेक्शन
7 जून, 2025
(मदन सिंह कोरोटाने प्रधान संपादक) डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पहले हिसार और अब मोहाली… पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो यूट्यूबर को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि रूपनगर के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह उर्फ जान महल (41) को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी यादव ने बताया कि जसबीर सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (पीआईओ) के शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से भी कनेक्शन पाया गया है। साथ ही उसका लिंक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से भी जुड़ा पाया गया है, जिसे हरियाणा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को यह काम देने वाला शख्स एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश था, जो पाकिस्तान उच्चायोग से बर्खास्त अधिकारी था।
जांच एजेंसियों ने जसबीर से की पूछताछ
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर सिंह से पूछताछ में कुछ ऐसे राज सामने आए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान किस तरह भारत के खिलाफ अपनी साजिश में भारत के लोगों को निशाना बना रहा था। जसबीर से पूछताछ में केंद्रीय एजेंसियों को कई नई जानकारियां मिली हैं।
जासूसी रैकेट में पाकिस्तान पुलिस का एक पूर्व सब-इंस्पेक्टर भी शामिल पाया गया है। उस पूर्व सब-इंस्पेक्टर का नाम नासिर ढिल्लों है और वह फिलहाल यूट्यूबर है।
नासिर ने ही जसबीर को लाहौर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों से मिलवाया था।
नासिर हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी जानता है। जसबीर और ज्योति लाहौर में 10 दिन तक साथ रहे।
नासिर पाकिस्तान जाने वाले भारतीय यूट्यूबर्स को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा डेस्क पर तैनात दानिश से मिलवाता था। दानिश फिर उसे उच्चायोग में बतौर मेहमान बुलाता और जासूसी का काम सौंपता।
पहलगाम की घटना के बाद दानिश को पाकिस्तान भेज दिया गया था। जासूसी में पाकिस्तान उच्चायोग की लगातार संलिप्तता सामने आने के बाद स्पेशल सेल भी जांच में केंद्रीय एजेंसियों की मदद कर रही है।
नासिर ने ही जसबीर की मुलाकात दानिश से करवाई थी। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि पाकिस्तान पुलिस के कई पूर्व कर्मी जासूसी रैकेट का हिस्सा हैं, जो भारतीय यूट्यूबर्स को निशाना बना रहा है।
जासूसी के आरोप में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से पूछताछ में एक के बाद एक कई नाम और किरदार सामने आए हैं।


More Related Stories
3 साल की सर्विस के बाद 253 मास्टर कैडर टीचरों को नौकरी से निकालना गलत: MLA सुखविंदर सुखी
ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ. ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਵੀ ਯੋਗ ਵੋਟ ਹਟਾਉਣ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ : ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ
Public Holiday: ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ…