Global Awareness News

Awareness is Power: Know the World

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ – पुलिस ने महिला थाने में पुरुष SHO की नियुक्ति की

{"uid":"8fc154a6-e9ea-4c9f-8b1f-2c03735e22b1","from":"picsart"}

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ – पुलिस ने महिला थाने में पुरुष SHO की नियुक्ति की

जालंधर ( KOROTANY ) : महिला सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण का नारा लगाने वाला पुलिस प्रशासन अपने ही फैसलों का मज़ाक उड़ाती नज़र आ रही है।
जालंधर में बने महिला थाने में महिला की जगह पुरुष SHO की तैनाती लोगों में रोष का कारण बन गई है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए इस थाने की स्थापना इसलिए की गई थी ताकि पीड़ित महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। लेकिन जब इसी थाने का मुखिया पुरुष होगा, तो महिलाएं अपनी समस्याएँ खुलकर कैसे उठा पाएँगी? लोगों का सवाल सीधा है – जब कानून कहता है कि महिला थानों में महिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए, तो जालंधर पुलिस प्रशासन ने यह गैरकानूनी और गैर-ज़िम्मेदाराना फैसला कैसे ले लिया? क्या इससे साबित होता है कि पुलिस प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है, बल्कि वो सिर्फ़ कागज़ों पर थाने बनाने का नाटक करना चाहता है। नागरिकों का कहना है कि यह घोर लापरवाही और महिलाओं के साथ अन्याय है। लोगों ने जालंधर पुलिस कमिश्नर से तुरंत कार्रवाई की माँग की है और साफ़ कर दिया है कि अगर महिला थाने में महिला SHO की नियुक्ति नहीं की गई, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।