Global Awareness News

Awareness is Power: Know the World

निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को न्यायिक हिरासत में भेजा, मखीजा के करीबी नात्री, अरुण नात्री भी कोर्ट में पेश

निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को न्यायिक हिरासत में भेजा, मखीजा के करीबी नात्री, अरुण नात्री भी कोर्ट में पेश

( Madan Singh Korotany, Chief Eidter ) जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर, मखीजा के करीबी रमन अरोड़ा और महेश मखीजा को विजिलेंस विभाग ने बीती रात गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

आज दोपहर हरप्रीत कौर को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। माननीय जज ने हरप्रीत कौर को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए।

इसी मामले में महेश मखीजा के करीबी अरुण नात्री को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हाल ही में मखीजा की गिरफ्तारी के बाद नात्री को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में नात्री का धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया, जिसके बाद विजिलेंस की टीम नात्री को अपने साथ ले गई।

दूसरी ओर, इस मामले में फरार विधायक के इकलौते बेटे राजन अरोड़ा ने शनिवार को एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। अदालत ने जमानत अर्जी पर विजिलेंस को नोटिस जारी कर सुनवाई की तारीख 4 जून तय की है। यह मामला नगर निगम में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें और भी बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।